1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका को फिल्म स्क्रिनिंग में बुलाकर क्यों नहीं पहुंचे इरफान'

दीपिका को फिल्म स्क्रिनिंग में बुलाकर क्यों नहीं पहुंचे इरफान'

 Written By: IANS
 Published : Oct 10, 2015 12:45 pm IST,  Updated : Oct 10, 2015 01:01 pm IST

मुंबई: ऐसा लगता है कि अधिक काम के दबाव का असर अभिनेता इरफान खान के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। अभिनेता ने कहा कि वह काफी अस्वस्थ हैं और अधिक काम के कारण कमजोरी महसूस

दीपिका को फिल्म...- India TV Hindi
दीपिका को फिल्म स्क्रिनिंग में बुलाकर क्यों नहीं पहुंचे इरफान?

मुंबई: ऐसा लगता है कि अधिक काम के दबाव का असर अभिनेता इरफान खान के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। अभिनेता ने कहा कि वह काफी अस्वस्थ हैं और अधिक काम के कारण कमजोरी महसूस कर रहे हैं।

इरफान इस साल एक के बाद एक फिल्मों की शूटिग में व्यस्त रहे हैं। 'पीकू' के बाद उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों 'जुरासिक वर्ल्ड' और 'इन्फर्नो' की शूटिंग की।

इसे भी पढ़े:- ऐश्वर्या के कम बैक में नहीं दिखा ‘जज्बा’

इरफान को शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'जज्बा' में अब ऐश्वर्य राय बच्चन के साथ देखा जा रहा है। इससे पहले उनकी फिल्म 'तलवार' रिलीज हुई थी।

बीते शुक्रवार उनकी फिल्म 'जज्बा' सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। इस फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आई रही हैं। फिल्म में ऐश तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं लेकिन इरफान ने हमेशा की तरह अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में उन्होंने एक सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है।

'जज्बा' से पहले 2 अक्टूबर को इरफान की फिल्म 'तलवार' रिलीज की गई थी। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके हुए आरुषि हत्याकांड पर आधारित है। इस फिल्म में भी इरफान ने एक पुलिस ऑफिसर का अभिनय किया था।

देखिए फोटो गैलरी:- रणवीर-दीपिका ने करवाया बोल्ड फोटोशूट

सूत्र ने बताया कि इरफान ने अपनी फिल्म 'तलवार' देखने के लिए बुधवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को आमंत्रित किया था। लेकिन वह अचानक बीमार पड़ गए, हालांकि उन्होंने अपनी खास टीम से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि दीपिका को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

वह गुरुवार को 'जज्बा' के प्रीमियर में भी शामिल होना चाहते थे, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण ऐसा नहीं कर पाए।

अगली स्लाइड में देखें 'जज्बा' का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन