1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान ने बताया हॉलीवुड में काम करने का सबसे बड़ा फायदा

इरफान ने बताया हॉलीवुड में काम करने का सबसे बड़ा फायदा

 Published : Oct 13, 2016 07:07 pm IST,  Updated : Oct 13, 2016 07:07 pm IST

इरफान खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'इन्फर्नो' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह हाल ही में फ्लोरेंस में आयोजित फिल्म 'इन्फर्नो' के प्रीमियर से वापस लौटे हैं। इरफान का कहना है कि...

irrfan- India TV Hindi
irrfan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'इन्फर्नो' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह हाल ही में फ्लोरेंस में आयोजित फिल्म 'इन्फर्नो' के प्रीमियर से वापस लौटे हैं। इरफान का कहना है कि भारतीय सिनेमा और अभिनेता के लिए यह अच्छा समय है। उन्होंने कहा, "मैं यह बात पूरे दावे के साथ कह सकता हूं कि भारतीय अभिनेता बनने के लिए यह अच्छा समय है। हमारी सिनेमा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता और पहचान मिल रही है। बहुत जल्द भारतीय कलाकार दुनिया के हर कोने में अपनी उपस्थिती दर्ज कराने में सक्षम होंगे। यह बस समय की बात है।"

इसे भी पढ़े:- ऑस्कर फैंटेसी को लेकर इरफान खान ने कही ये बातें

फिल्म का प्रीमियर फ्लोरेंस के ओपेरा डि फिरेंज नाम के एक ओपेरा थिएटर में हुआ। इरफान इस बात से खुश हैं कि प्रीमियर में मौजूद पत्रकारों ने फिल्म को गंभीरता पूर्वक देखा। उन्होंने बताया कि पत्रकारों ने उनसे जटिल साहित्यिक सवाल पूछा। किसी ने भी भारतीय राजनीति के संबंध में नहीं पूछा।

उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्माता उन्हें भारत में फिल्म के चेहरे के तौर पर पेश करना चाहते थे। फिल्म भारत में पहले ही रिलीज हो रही है। इरफान ने टॉम हैंक्स को सह-कलाकार, साथी और दोस्त बताया। अभिनेता के मुताबिक, विदेश में काम करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं से रूबरू होने का मौका मिलता है। भारत में यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन