1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब बेहद शर्मिला होने के कारण इरफान खान को होती थीं ऐसी मुश्किलें

जब बेहद शर्मिला होने के कारण इरफान खान को होती थीं ऐसी मुश्किलें

 Published : Apr 07, 2017 08:20 pm IST,  Updated : Apr 07, 2017 08:20 pm IST

इरफान खान को हम उनकी फिल्मों में हर तरह के किरदार को निभाते हुए बखूबी देख चुके हैं। उन्होंने हर चुनौतिपूर्ण भूमिका को बेहद सरलता के साथ पर्दे पर निभाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में इतने बेबाक दिखने वाले इरफान एक वक्त में वह इतने...

irrfan khan- India TV Hindi
irrfan khan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को हम उनकी फिल्मों में हर तरह के किरदार को निभाते हुए बखूबी देख चुके हैं। उन्होंने हर चुनौतिपूर्ण भूमिका को बेहद सरलता के साथ पर्दे पर निभाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में इतने बेबाक दिखने वाले इरफान एक वक्त में वह इतने शर्मीले हुआ करते थे कि लोगों का उन पर ध्यान तक नहीं जाता था। अभिनेता ने हाल ही में कहा कि उनके शिक्षक कक्षा में सही से उनकी आवाज ना सुनाई देने के कारण अकसर उन्हें डांट लगाते थे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मेरे सहपाठियों को पता तक नहीं था कि मैं स्कूल में हूं भी या नहीं। मुझ पर किसी का ध्यान ही नहीं जाता था। जब शिक्षक मेरा नाम पूछते थे, मैं खड़े होकर बताता था लेकिन वह सुन नहीं पाते थे। मुझे अकसर डांटकर कहा जाता था जोर से बोलो, अपना नाम बताओ। मैं काफी शर्मीला था।“ अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का ट्रेलर जारी किए जाने के मौके पर बोल रहे थे। उनकी यह फिल्म 12 मई को रिलीज हो रही है। हालांकि ‘पीकू’ फिल्म के अभिनेता ने कहा कि बचपन में वह सोचते थे कि वह तेजी से बड़े हो जाएं ताकि उन्हें स्कूल ना जाना पड़े।

साकेत चौधरी के निर्देशन में बनी फिल्म में इरफान के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर मुख्य भूमिका में हैं। दोनों एक बच्ची के माता पिता बने हैं जो उसके लिए सबसे अच्छी शिक्षा चाहते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन