मुंबई: फिल्मी सितारे अपने अभिनय से दर्शकों को इस कदर अपना दीवाना बना लेते हैं कि फैंस उनसे जुड़ी हर बात को जानने में काफी उत्साहित रहते हैं। इन दिनों कई सितारों को जिंदगी को पन्नों पर भी उतारा जा रहा है। इसी में अब एक और अदाकारा का नाम भी शामिल हो गया है और ये अभिनेत्री हैं ऋचा चड्ढा। उनकी पहली किताब इसी साल आने वाली है। उन्हें उम्मीद है कि यह लोगों को पसंद आएगी। पेंगुइन इंडिया इस किताब को साल के अंत तक प्रकाशित करेगी। ऋचा ने एक बयान में कहा, "मैं एक किताब लिख रही हूं, जिसमें मैं अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं का जिक्र करूंगी। मैं सोशल मीडिया से आगे बढ़कर अधिक गहराई में जाना चाहती थी।"
- मनोज बाजपेयी ने पटना को लेकर जताई अपनी ऐसी चाहत
- 64th National Film Award: 'शिवाय' को सम्मानित करने पर अजय देवगन ने जताई प्रतिक्रिया
- पाक ने ‘दंगल’ से हटाने को कहा तिरंगा और राष्ट्रगान, तो आमिर ने दिया ये जवाब
उन्होंने कहा, "लेखन में मेरी रुचि नई नहीं है। मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा करूंगी। यह साल मेरे लिए खास है, मैं निर्माण और लेखन में शुरुआत कर रही हूं। ये दोनों 2017 में होंगे।" उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री ने लघु फिल्म 'खून आली चिट्ठी' से निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है।
अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया कि वह अपनी किताब में विभिन्न यात्राओं और व्यस्त शूटिंग के बीच स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने संबंधी चीजों का खुलासा करेंगी। सूत्र ने कहा, इस किताब में उनके जीवन के कई घटनाक्रमों और पहलुओं व उनके व्यवहार को उजागर किया जाएगा।