1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी ने पटना को लेकर जताई अपनी ऐसी चाहत

मनोज बाजपेयी ने पटना को लेकर जताई अपनी ऐसी चाहत

 Published : Apr 07, 2017 07:28 pm IST,  Updated : Apr 07, 2017 07:28 pm IST

मनोज बाजपेयी को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘नाम शबाना’ में शानदार अभिनय करते हुए देखा था। फिलहाल मनोज अपनी इस फिल्म की रिलीज का जश्न मना रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में अपनी एक इच्छा जाहिर की है।

manoj bajpayee- India TV Hindi
manoj bajpayee

मुंबई: मनोज बाजपेयी को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘नाम शबाना’ में शानदार अभिनय करते हुए देखा था। उनकी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब पसंद किया गया था। फिलहाल मनोज अपनी इस फिल्म की रिलीज का जश्न मना रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में अपनी एक इच्छा जाहिर की है। दरअसल मनोज बाजपेयी की चाहत है कि उनके गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में एक फिल्म संस्थान हो।

व्हिस्टलिंग वूड इंटरनेशनल के मौके पर गुरुवार को अभिनेता ने कहा, "मैं पटना में बड़े फिल्म संस्थान होने की आशा करता हूं। यहां कई बच्चे हैं, जो आर्थिक स्थिति के कारण शहर से बाहर नहीं जा पाते। इस प्रकार यदि वे राज्य में इस तरह का कोई संस्थान पाते हैं, तब उन्हें अन्य पाठ्यक्रमों को नहीं करना होगा और अपने दिमाग को परेशान नहीं करना होगा।" 2 बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता ने कहा, "इस दुनिया में एक इंजीनियर, कारोबारी या अन्य कुछ होने के मुकाबले, अभिनेता होना ज्यादा कठिन है।"

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'नाम शबाना' में अपने दमदार अभिनय के लिए अभिनेता ने प्रशंसा पाई है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और अक्षय कुमार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। उन्होंने इस फिल्म में अभिनेत्री तापसी के अभिनय की तारीफ की। मनोज ने कहा कि वह फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं।

'सत्या फिल्म' के अभिनेता ने कहा कि महिला प्रधान फिल्मों के निर्माता इस तरह की फिल्में करने से नहीं डरते हैं। मनोज से उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि नीरज पांडे के साथ वे एक फिल्म 'अय्यारी' कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीरज पांडे निर्देशित यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन