1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जसप्रीत बुमराह ने स्पिट्सविला की एक्स कंटेस्टेंट संजना गणेशन से की शादी, जानिए दोनों की लव-स्टोरी

जसप्रीत बुमराह ने स्पिट्सविला की एक्स कंटेस्टेंट संजना गणेशन से की शादी, जानिए दोनों की लव-स्टोरी

 Published : Mar 15, 2021 04:00 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 04:15 pm IST

आज जसप्रीत बुमराह ने गोवा में संजना गणेशन से शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

jasprit bumrah- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह ने संजना गणेशन से की शादी Image Source : INSTA- JASPRIT BUMRAH

मुंबई: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीवी होस्ट और मॉडल संजना गणेशन से शादी कर ली है। संजना स्पिट्सविला सीजन 7 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। दोनों के अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही थीं, आज जसप्रीत ने गोवा में संजना से शादी कर ली। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। जसप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद ये तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह का पोस्ट

फोटो पोस्ट करते हुए जसप्रीत बुमराह ने कैप्शन में लिखा है- "प्यार, अगर यह आपको योग्य समझता है, तो ये आपको रास्ता दिखाता है। प्यार से प्रेरित होकर, हमने एक साथ एक नई यात्रा शुरू की है। आज हमारे जीवन के सबसे खुशी के दिनों में से एक है और हम अपनी शादी की खबर और अपनी खुशी आपके साथ साझा करते हुए धन्य महसूस कर रहे हैं।

जसप्रीत और संजना''

Roohi Box Office Collection: राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म ने चौथे दिन भी की अच्छी कमाई

कौन हैं संजना?

संजना गणेशन जसप्रीत बुमराह से उम्र में ढाई साल बड़ी हैं। जहां संजना का जन्म 6 मई 1991 में पुणे भी हुआ था, वहीं बुमराह 6 दिसंबर 1993 को पैदा हुए हैं। संजना ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की मगर अपना करियर उन्होंने मॉडलिंग में बनाया। संजना ने साल 2013 में फेमिना मिस इंडिया पुणे भी हिस्सा लिया, वो फाइनल तक भी पहुंची थीं, हालांकि वो जीत नहीं पाईं।

RRR Film: आलिया भट्ट से शेयर किया 'सीता' का फर्स्ट लुक

साल 2014 में संजना ने टीवी रियलिटी शो एमटीवी स्पिट्सविला के सातवें सीजन में हिस्सा लिया, इस शो में उनके जोड़ीदार अश्विनी कौल थे, शो के दौरान अश्विनी और संजना रिलेशनशिप में भी आ गए। संजना चोट लगने की वजह से जब शो से बाहर हो गईं तो अश्विनी ने भी शो छोड़ दिया। हालांकि दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चला और साल 2015 में संजना और अश्विनी की राहें जुदा हो गईं। साल 2016 में संजना गणेशन ने एंकरिंग की फील्ड में हाथ आजमाया और स्टार स्पोर्ट्स की एंकर बन गईं। वो लगातार क्रिकेट और अन्य खेलों की एंकरिंग करती दिखती हैं। 

अमिताभ बच्चन की दूसरी आंख की हुई सफल सर्जरी, ट्वीट करके डॉक्टरों को कहा शुक्रिया

जसप्रीत बुमराह-संजना गणेशन की लव-स्टोरी

स्टार स्पोर्ट्स से जुड़ने के बाद ही संजना की मुलाकात जसप्रीत से हुई और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। दोनों के अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही थीं, आज गोवा में संजना और जसप्रीत ने शादी कर ली।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन