1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बिग बॉस’ होस्ट करेंगे कमल हासन, 1 करोड़ की लागत से बना है बिग बॉस का घर

‘बिग बॉस’ होस्ट करेंगे कमल हासन, 1 करोड़ की लागत से बना है बिग बॉस का घर

 Published : May 05, 2017 09:20 am IST,  Updated : May 05, 2017 09:21 am IST

लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के तमिल संस्करण के लिए घर निर्माण की लागत 1 करोड़ रुपये से अधिक तय की गई है।

kamal- India TV Hindi
kamal Image Source : PTI

चेन्नई: लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के तमिल संस्करण के लिए घर निर्माण की लागत 1 करोड़ रुपये से अधिक तय की गई है। इसके लिए अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन पहली बार टेलीविजन पर मेजबानी करेंगे। यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "ईपीपी थीम पार्क में बन रहे शानदार घर का बजट 1 करोड़ रुपये से अधिक तय किया गया है। टीम दो खिलाड़ियों सहित 15 सदस्यों के प्रतियोगियों की सूची तैयार करने में व्यस्त है। इस शो का पहला सीजन 18 जून से विजय टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।"

शो की मेजबानी के बारे में हासन ने कहा, "जब 'बिग बॉस' ने इसकी मेजबानी का प्रस्ताव लेकर मुझसे संपर्क किया तो मैंने चुटकुले वाले अंदाज में कहा, हू बेटर दैन मी, राइट? अपने पूरे जीवन में, निजी या सार्वजनिक जीवन में जो भी किया है, उस पर लगातार नजर रखी गई है और न्याय किया गया है। "

उन्होंने कहा, "लेकिन अब भूमिका बदल गई है, क्योंकि मैं दर्शकों के साथ खड़ा हूं और हस्तियों को घर में रहते देखूंगा।"

सूत्र के अनुसार, हासन शो की कुछ कड़ियों की शूटिंग करेंगे और इसके बाद अपनी बहुभाषी कॉमेडी फिल्म 'शाबाश नायडू' पर काम शुरू करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन