1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत का नया बयान: 'दफ्तर की मरम्मत के लिए नहीं हैं पैसे, इसी टूटे-फूटे ऑफिस में करूंगी काम'

कंगना रनौत का नया बयान: 'दफ्तर की मरम्मत के लिए नहीं हैं पैसे, इसी टूटे-फूटे ऑफिस में करूंगी काम'

 Published : Sep 10, 2020 08:43 pm IST,  Updated : Sep 10, 2020 09:07 pm IST

कंगना रनौत ने कहा है कि वो इसी टूटे-फूटे ऑफिस में काम करेंगी। साथ ही दुनिया को दिखा देंगी कि महिलाएं हर हालात से समझौता और तरक्की करना जानती हैं।

kangana ranaut latest tweet- India TV Hindi
कंगना रनौत का ऑफिस को लेकर लेटेस्ट ट्वीट Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का नया बयान सामने आया है। उन्होंने ट्विटर के जरिए बताया है कि दफ्तर को ठीक कराने के लिए उनके पास पैसे नहीं है। इसलिए वो इसी टूटे-फूटे ऑफिस में काम करेंगी। साथ ही दुनिया को दिखा देंगी कि महिलाएं हर हालात से समझौता और तरक्की करना जानती हैं। 

कंगना रनौत ने ट्वीट किया, "मेरे पास दफ्तर की मरम्मत करने के पैसे नहीं हैं। मैं इसी टूटे-फूटे ऑफिस में काम करूंगी। मैंने 15 जनवरी को ऑफिस खोला था, लेकिन उसके बाद कोरोना वायरस आ गया। बाकियों की तरह मैंने भी उसके बाद से काम नहीं किया है। मैं दुनिया को बताऊंगी कि कैसे हर हालात में महिलाएं काम कर लेती हैं और दुनिया में तरक्की भी हासिल करती हैं।"

कंगना रनौत की मां का BMC की तोड़फोड़ के बाद आया पहला रिएक्शन, महाराष्ट्र सरकार के लिए कही ये बात

गौरतलब है कि शिवसेना शासित बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले में कथित 'अवैध हिस्से' को गिरा दिया। बाद में बॉम्बे उच्च न्यायालय ने इस प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश दिया, लेकिन तब तक बीएमसी अभिनेत्री के बंगले के कथित अवैध हिस्सों में से ‘‘अधिकतर’’ को गिरा चुकी थी। 

सूत्रों के अनुसार, बीएमसी ने जमीन और संपत्ति की पहली मंजिल पर किए गए अधिकांश कथित अवैध निर्माण को गिरा दिया। इनमें भूतल पर एक शौचालय और पहली मंजिल पर एक बैठक कक्ष शामिल था। उन्होंने कहा कि पहली मंजिल पर एक बढ़ाई गई बालकनी भी गिरा दी गई।

बीमएसी अधिकारी के अनुसार इस अभियान में बीएमसी की टीम में 30 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी शामिल थे। इसमें एक जेसीबी और दो ट्रकों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह बीएमसी ने उनके बंगले के बाहर एक और नोटिस लगाया जिसमें उन्हें नगर निकाय द्वारा की जा जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी गई। 

अब कंगना रनौत की बीएमसी के खिलाफ याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट 22 सितंबर को सुनवाई करेगा। दोनों ही पक्षों ने कोर्ट से वक्त मांगा है।

(इनपुट: पीटीआई)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन