नई दिल्लीः बॉलीवुड की रानी कंगना अब रुकने का नाम नहीं ले रहीं है। एक के बाद एक मज़बूत किरदार से हमें चौका रही और बॉलीवुड के 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेताओं को वो करारी टक्कर दे रहीं है।
हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' (अब तक 140 करोड की कमाई कर चुकी है) की सफलता इसका बड़ा उदाहरण है।
निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' तो उन्होंने साईन कर ही ली है और अब अपने कदम को बढ़ाते हुए कंगना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में भी हुंकार भरती नज़र आएंगी।
निर्देशक केतन मेहता ने कंगना को इस फिल्म के लिए साईन कर लिया है और वो इस किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं।
रानी लक्ष्मीबाई पर बनने वाली ये फिल्म एक...