
कंगना के अनुसार रानी लक्ष्मीबाई एक शानदार योद्धा थी और उन्हें तलवार चलाने और घुड़सवारी में महारत हासिल थी। इसलिए युद्ध के दृश्यों में जान डालनें के लिए इस रोल पर मेहनत करनी होगी।
ये फिल्म हिन्दी और अंग्रेजी दोनो भाषाओं में बनेगी। इसमें कंगना के साथ हॉलीवुड अभिनेता हयूज ग्रांट भी मुख्य भूमिका में होंगें। फिल्म में 1858 के झांसी के युद्ध को भी दिखाया जाएगा।
वैसे फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' के कुछ सीन्स में कंगना झांसी की रानी की तरह लड़ती हुई नज़र आई थी और दर्शकों को आश्चर्य चकित किया था। हालांकि वो फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।