1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' में कैसा होगा मीनाक्षी भाभी का अवतार?

'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' में कैसा होगा मीनाक्षी भाभी का अवतार?

 Published : Mar 23, 2017 06:07 pm IST,  Updated : Mar 23, 2017 06:08 pm IST

लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'दीया और बाती हम' में मीनाक्षी की भूमिका से ख्याति पाने वालीं अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी का कहना है कि इसके सीक्वल 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' में उनका लुक बिल्कुल अलग होगा।

meenakshi- India TV Hindi
meenakshi

मुंबई: लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'दीया और बाती हम' में मीनाक्षी की भूमिका से ख्याति पाने वालीं अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी का कहना है कि इसके सीक्वल 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' में वह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगी।

कनिका ने कहा, "मैं 'दीया और बाती हम' में मीनाक्षी की भूमिका को लेकर लोकप्रिय हुई और प्रशंसक मुझे उसी भूमिका में पहचानते हैं। इसके सीक्वल 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' में मैंने अपने किरदार को खुद से एक नया अंदाज देने की कोशिश की। उम्मीद है, दर्शकों को यह पसंद आएगा।"

'दीया और बाती हम' सूरज और संध्या राठी (अभिनेता अनस राशिद व अभिनेत्री दीपिका सिंह) की मौत के साथ खत्म हुआ। 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' में उनके बच्चों वेद, वंश और कनक राठी की कहानी बताई जाएगी।

कनिका, संध्या की देवरानी के रूप में ही वापसी करेंगी, उनकी भूमिका पिछले शो जैसी ही होगी। इसमें बस वह उम्रदराज नजर आएंगी और बाकी सबकुछ यानी उसकी 'डॉयलॉगबाजी', भाबो (नीलू वाघेला) से 'नोक-झोंक' और अपनी जेठानी के बच्चों से ईष्या उसी तरह रहेगी, जैसा कि पहले के शो में था।

'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर तीन अप्रैल से दोपहर 1 बजे प्रसारित होगा। 

आपको बता दें, 3 अप्रैल से स्टार प्लस दोपहर के स्लॉट में 4 नए सीरियल लॉन्च करेगा। इसमें दीया और बाती हम के अलावा 'ढाई किलो प्रेम', 'एक आस्था ऐसी भी' और 'क्या कसूर है अमला का' जैसे सीरियल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन