1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फवाद और सिद्धार्थ ने ऋषि को दिया ये खूबसूरत तोहफा

फवाद और सिद्धार्थ ने ऋषि को दिया ये खूबसूरत तोहफा

 Published : Mar 04, 2016 08:12 pm IST,  Updated : Mar 04, 2016 08:13 pm IST

आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान अभिनीत फिल्म 'कपूर एण्ड संस' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म के ट्रेलर और इसके गानों को खूब पसंद किया जा रहा है।

rishi- India TV Hindi
rishi

नई दिल्ली: आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान अभिनीत फिल्म 'कपूर एण्ड संस' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म के ट्रेलर और इसके गानों को खूब पसंद किया जा रहा है। 'कर गई चुल' और 'बोलना' के बाद अब फिल्म का एक और गाना 'बुद्धू सा मन' रिलीज कर दिया गया है जिसमें फिल्म के सभी किरदार खूब मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- इन सितारों ने अपने लुक्स से चौंकाया दर्शकों को

इस गाने में ऋषि कपूर का जन्मदिन मनाया जा रहा है जो फिल्म में क्यूट दादा का किरदार निभा रहे हैं। इस गानें में सभी ने मिलकर उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकीं मंदाकिनी का एक कट आउट गिफ्ट किया है। फिल्म में ऋषि को मंदाकिनी का बहुत बड़ा फैन दिखाया गया है।

rishi
rishi

इस गानें को कुनूर में शूट किया गया है और खबरों की मानें तो इनकी खास बात यह है कि इसमें कोई भी जूनियर आर्टिस्ट नहीं है बल्कि सभी लोग कुनूर के रहने वाले परिवार ही हैं। इनसे जब इस गाने में काम करने के बारे में पूछा गया तो सभी खुशी से तैयार हो गए। इसके बाद सेट पर तेज म्यूजिक बजाया गया और सभी को एन्जॉय करने दिया।

इसे कम्पोज किया है अमाल मलिक ने और अरमान मलिक ने इसे गाया है। फिल्म का पिछले मस्ती भरे गानें ‘कर गई चुल’ के बाद अप इसे गाने को सुनकर भी झूम उठेंगे और ये आपके दिल को खुश कर देगा।

शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कपूर एण्ड संस' में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान, ऋषि कपूर, रतना पाठक और रजत कपूर मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखिए 'बुद्धू सा मन' का वीडियो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन