1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इन सितारों ने अपने लुक्स से चौंकाया दर्शकों को

इन सितारों ने अपने लुक्स से चौंकाया दर्शकों को

 Published : Mar 03, 2016 07:08 pm IST,  Updated : Mar 03, 2016 07:21 pm IST

हमारी फिल्मों को हिट करने के लिए जितना जरूरी फिल्म की कहानी पर काम करना होता है उतना ही ध्यान फिल्म की स्टार कास्ट पर भी ध्यान दिया जाता है।

look- India TV Hindi
look

नई दिल्ली: हमारी फिल्मों को हिट करने के लिए जितना जरूरी फिल्म की कहानी पर काम करना होता है उतना ही ध्यान फिल्म की स्टार कास्ट पर भी ध्यान दिया जाता है। किसी फिल्म के तो जरूरी है ही कि सीन के मुताबिक ही कोई भी सितारा बेहतर अभिनय करें। इसके साथ ही उनके लुक को भी फिल्म की स्क्रिप्ट के अनुसार बनाया जाता है। किसी भी किरदार को उनकी भूमिका में ढ़ालने के लिए मेकअप एक जादू जैसा काम करता है। मेकअप का जादू इन दिनों हमारे फिल्मी सितारों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। फिल्मों में अपने लुक के साथ कुछ नया करना तो जैसे ट्रेंड ही बनता जै रहा है।

इसे भी पढ़े:- बॉलीवुड की इन फिल्मों ने लोगों को क्राइम के लिए उकसाया

पिछले काफी वक्त से लगातार हर फिल्म में कोई न कोई किरदार ऐसा दिख ही जाता है जिसके लुक को मेकअप से इस कदर बदल दिया जाता है कि उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल साबित हो जाता है। अपने इन नए लुक्स के कारण इन सितारों को कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

लेकिन फिर भी हमारे सितारे अपने फैंस को खुश करने के लिए कुछ न कुछ नया करते ही रहते हैं चाहे इसके लिए उन्हें थोड़ी-बहुत तकलीफें ही क्यों न झेलनी पड़ें। जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्मों जैसे फैन, कपूर एण्ड में ऐसे बेहतरीन लुक हमें देखने को मिल ही जाएंगे।

आज हम आपके सामने ऐसे ही किरदारों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो अपने अलग-अलग मेकअप के कारण सुर्खियों में छाए रहे हैं और दर्शको के लिए यादगार बन गए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन