1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ-करीना को पसंद है डेयरिंग शो साथ देखना

सैफ-करीना को पसंद है डेयरिंग शो साथ देखना

 Written By: IANS
 Published : Mar 02, 2017 12:08 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 12:08 pm IST

करीना ने कहा, "जब भी मुझे समय मिलता है, खुद को सुकून देने के लिए मैं टीवी देखती हूं।

saif kareena- India TV Hindi
saif kareena

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और उनके अभिनेता पति सैफ अली खान को साथ मिलकर साहसिक कारनामों, ऐतिहासिक, प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीवों पर आधारित टीवी शो देखना पसंद है। सोनी बीबीसी अर्थ चैनल की ब्रांड एंबेसडर करीना ने कहा, "जब भी मुझे समय मिलता है, खुद को सुकून देने के लिए मैं टीवी देखती हूं। मैं और सैफ साहसिक कारनामे वाले शो साथ में देखना पसंद करते हैं। पर्दे पर वन्यजीवन, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता को देखकर मैं जोश और जीवंतता महसूस करती हूं।"

करीना ने बुधवार को चैनल के लांच अवसर पर ये बातें कही। उनसे पूछा गया था कि वह किस तरह के टीवी शो देखना पसंद करती हैं? इस अवसर पर सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्‍स इंडिया के सीईओ एन.पी. सिंह, बीबीसी वर्ल्डवाइड (ग्लोबल मार्केट) के अध्यक्ष पॉल डेम्पसे और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्‍स के एक्जीक्यूटवि वाइस प्रेसिडेंट एवं व्यापार प्रमुख सौरभ याज्ञनिक मौजूद थे।

चैनल पर 'हाउ एंड व्हाट ऑन अर्थ', 'वाइल्ड-वाइल्ड अर्थ' और 'द हंट' सहित कई अन्य कार्यक्रमों दिखाए जाएंगे। यह छह मार्च से शुरू होगा।

करीना को सोशल मीडिया पर अपनी राय देने के बजाय घर पर आराम से टीवी देखना ज्यादा पसंद है। उन्होंने कहा कि आजकल जिस तरह से मशहूर हस्तियों को निशाना बनाया जा रहा है, वह इन सब झमेले से दूर रहना चाहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन