1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा को रहती है बच्चों को लेकर इस बात की चिंता

करिश्मा को रहती है बच्चों को लेकर इस बात की चिंता

 Published : Nov 23, 2016 02:01 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 02:01 pm IST

करिश्मा कपूर पति संजय कपूर से तलाक लेने के बाद अकेले ही अपने दोनों बच्चों बेटी समारिया और बेटे किआन की देखभाल कर रही हैं। करिश्मा का कहना है कि वह बच्चों को अच्छे संस्कार देने में भरोसा रखती हैं। करिश्मा ने कहा...

karishma- India TV Hindi
karishma

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर पति संजय कपूर से तलाक लेने के बाद अकेले ही अपने दोनों बच्चों बेटी समारिया और बेटे किआन की देखभाल कर रही हैं। करिश्मा का कहना है कि वह बच्चों को अच्छे संस्कार देने में भरोसा रखती हैं। करिश्मा ने कहा, “मैं अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहती हूं। एक मां के तौर पर, जब बच्चे बाहर होते हैं, तो मुझे उनकी सुरक्षा की चिंता नहीं रहती, क्योंकि इसमें कोई भी लापरवाही नहीं करता है। लेकिन बच्चे अभी बहुत छोटे हैं इसलिये मुझे इस बात की चिंता रहती है कि जब वह बाहर हों, तो किसी वयस्क की निगरानी में रहें।“

इसे भी पढ़े:-

सड़क सुरक्षा पर जागरुकता के लिए करिश्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधी गतिविधियों एवं उपायों से इस बात को समझने में मदद मिलेगी। करिश्मा यहां यूएसएल डियाजिओ की ओर से आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम पर बोल रही थीं।

उन्होंने कहा, “मुझे बहुत प्रसन्नता है कि मैं युवाओं को प्रोत्साहित कर रही हूं। आसपास के लोगों को प्रोत्साहित करना एक जिम्मेदारी का काम है सेलिब्रिटी इस प्रकार के काम में बहुत मददगार हो सकते हैं और लोगों को इस बारे में बात करनी चाहिये। लापरवाही से गाड़ी चलाने और शराब के नशे में गाड़ी चलाने से सड़क दुर्घटनायें होती है। सड़क दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी लेने और इसके समाधान के उपाय तलाशने के लिए यह उपयुक्त समय है।“

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में शिक्षित करना बहुत जरूरी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन