1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने राम माधवानी की फिल्म 'धमाका' का 'मूड प्रोमो' किया रिलीज

कार्तिक आर्यन ने राम माधवानी की फिल्म 'धमाका' का 'मूड प्रोमो' किया रिलीज

 Published : Sep 28, 2021 07:23 pm IST,  Updated : Sep 29, 2021 12:59 pm IST

'धमाका' 2013 में आई कोरियाई फिल्म 'द टेरर लाइव' की आधिकारिक रीमेक है।

कार्तिक आर्यन ने राम माधवानी की फिल्म 'धमाका' का 'मूड प्रोमो' किया रिलीज- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन ने राम माधवानी की फिल्म 'धमाका' का 'मूड प्रोमो' किया रिलीज Image Source : INSTAGRAM- KARTIK AARYAN

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म 'धमाका' का मूड प्रोमो रिलीज कर दिया है। यह फिल्म के प्रमोशनल बिल्ड-अप का हिस्सा है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर मूड प्रोमो साझा किया और इसे कैप्शन दिया, "ट्रेलर अभी बाकी।"

जब बिग बॉस का घर बन गया प्यार और जज्बातों का गवाह, सिडनाज़ के अलावा शो में बनी ये चर्चित जोड़ियां

वीडियो में, कार्तिक को घर में नजरबंद होने के बारे में टेलीविजन पर प्रसारित होने वाली खबर से जगाया जाता है। इसके तुरंत बाद, स्क्रीन से एक आवाज आने लगती है, जिसमें कार्तिक को निदेशरें का पालन करने और खुद को एक कुर्सी से बांधने के लिए कहा जाता है। वीडियो एक समाचार कक्ष में समाप्त होता है, जहां से कार्तिक अपने कैरेक्टर अर्जुन पाठक, एक टेलीविजन एंकर का परिचय देते है।

'पठान' के गाने की शूटिंग के लिए मल्र्लोका जाएंगे शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण

'धमाका' 2013 में आई कोरियाई फिल्म 'द टेरर लाइव' की आधिकारिक रीमेक है।

विक्की कौशल ने 'सरदार उधम' का नया वीडियो किया शेयर, 1940 के दशक की सुर्खियां देखिए

'नीरजा' और हाल फिलहाल में रिलीज हुई 'आर्या' फेम राम माधवानी द्वारा निर्देशित फिल्म में मृणाल ठाकुर, अमृता सुभाष, विकास कुमार और विश्वजीत प्रधान भी हैं। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन