1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बार-बार देखने-सुनने को मजबूर हो जाएंगे आप 'काला चश्मा'

बार-बार देखने-सुनने को मजबूर हो जाएंगे आप 'काला चश्मा'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 27, 2016 05:05 pm IST,  Updated : Jul 28, 2016 10:51 am IST

फिल्म 'बार-बार देखो' का गाना 'काला चश्मा' लॉन्च हो गया है। गाने में सिद्धार्थ और कैटरीना काला चश्मा पहन कर डांस कर रहे हैं। यह एक धमाकेदार पार्टी सॉन्ग है जो कि पहली बार ही सुनने में सबकी ज़ुबान पर चढ़ जाएगा।

Kala Chashma- India TV Hindi
Kala Chashma

नई दिल्ली: करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'बार-बार देखो' का गाना 'काला चश्मा' लॉन्च हो गया है। गाने में सिद्धार्थ और कैटरीना काला चश्मा पहन कर डांस कर रहे हैं। यह एक धमाकेदार पार्टी सॉन्ग है जो कि पहली बार ही सुनने में सबकी ज़ुबान पर चढ़ जाएगा। फिल्म की टीम 'काला चश्मा' के लांच से उत्साहित है। इस गाने का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे।

काला चश्मा 1990 के गाने “तेनु काला चश्मा जचता वे” का नया वर्जन है। यह गाना रैपर बादशाह और सिंगर नेहा कक्कड़ ने गाया है। इस गाने की कोरियोग्राफी बॉस्को-सीजर ने की है।

नित्या मेहरा निर्देशित फिल्म में कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। यह बतौर निर्देशक नित्या की पहली फिल्म है।

इस फिल्म के निर्माता करण जौहर के मुताबिक, “काला चश्मा एक पंजाबी पार्टी स्टाटर गाना है, जो पिछले एक दशक से लोगों के दिलों में राज करते आ रहा है। हमारा मोडिफाइड किया गया गाना वास्तव में आपको एक अलग ही आनंद देगा। हमारे कैंपेन की इस गाने के साथ शुरुआत हो रही है और इसके तुरंत बाद ही फिल्म का ट्रेलर लांच कर दिया जाएगा। मैं आश्वस्त हूं कि यह गाना आपके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान छोड़ देगा।”

फिल्म जय और दिव्या की प्रेम कहानी पर आधारित है। जय और दिव्या के किरदार में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ हैं। 'बार-बार देखो' 9 सितंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन