1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनीष मल्होत्रा के साथ मालदीव में नजर आईं कैटरीना कैफ

मनीष मल्होत्रा के साथ मालदीव में नजर आईं कैटरीना कैफ

 Published : Nov 28, 2016 03:12 pm IST,  Updated : Nov 28, 2016 07:12 pm IST

कैटरीना कैफ इन दिनों मालदीव में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस दौरान उनके साथ मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए।

katrina kaif, - India TV Hindi
katrina kaif,

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों मालदीव में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस दौरान उनके साथ मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए। दरअसल कैट यहां एक ब्राइडल फोटोशूट के लिए पहुंची हैं। इन दोनों की कुछ तस्वीरें मनीष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इसके उन्होंने कैप्शन लिखा, "लंबी शूटींग के बाद मस्ती का वक्त" "यह बात तो  सच है की लंबी शूटींग के बाद थोड़ी मस्ती तो होनी चाहिए।" दोनों ही इन तस्वीरों में खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि कैटरीना इस ब्राइडल फोटोशूट में मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए ही कपड़े पहनेंगी। अपने इस ट्रिप को लेकर कैट और मनीष दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं। इंस्टाग्राम की इन तस्वीरों में कैटरीना काफी बोल्ड अवतार भी नजर आ रही हैं। मनीष के साथ उनका येलो ड्रेस में तस्वीर को लेकर खूब चर्चा में है साथ ही इस तस्वीर में वह काफी खूबसूरत भी लग रही हैं।

कैटरीना को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'बार बार देखो' में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अभिनय करती हुई नजर आई थीं। हालांकि उनकी इस फिल्म को बॉक्सऑफिस पर कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई।

इसके अलावा इन दिनों वह अनुराग बसु के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन