नई दिल्ली: कटरीना कैफ ने पिछले हफ्ते माल्टा में 'भारत' का शेड्यूल पूरा कर लिया। पिछले ही हफ्ते वह और सलमान खान फिल्म की रैप अप पार्टी में शामिल भी हुए थे। शेड्यूल खत्म होने के बाद जहां सलमान मुंबई लौट आए, वहीं कटरीना अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए लंदन रवाना हो गईं।
Related Stories
कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दोस्तों, ट्रेनर रेज़ा और बहन इसाबेल कैफ के साथ समय बिताते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसाबेल लंदन में अपनी डेब्यू फिल्म 'टाइम टू डांस' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली हैं। कटरीना ने लंदन में अपने दोस्तों के साथ रोड ट्रिप एंजॉय किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने फोन की गैलरी को देख रही हैं और हंस रही हैं।
कटरीना ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया जॉइन किया है। वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक्टिव हैं। उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। वह अक्सर अपनी शूट्स और वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।
आपको बता दें कि 'भारत' में पहले प्रियंका चोपड़ा थीं, लेकिन निक जोनस संग अपनी सगाई के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद फिल्म में कटरीना को लिया गया। 'भारत' के अलावा कटरीना के पास 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'ज़ीरो' भी है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में उनके साथ आमिर खान और फातिमा सना शेख हैं और 'ज़ीरो' में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा हैं। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' दीवाली में रिलीज होगी और 'ज़ीरो' दिसंबर में।
Also Read:
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द ऑफिशियल करेंगे अपना रिश्ता!
जब अपनी जिंदगी को दर्शकों के सामने दिखाने से डर गई थीं सनी लियोन
गुरु रंधावा ने बनाया नया रिकॉर्ड, बने पहले ऐसे भारतीय