नई दिल्ली: बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार सलमान खान और शाहरुख खान के खट्टे मीठे रिश्ते जगजाहिर हैं, ऐसा कम ही होता है जब दोनों एक समारोह में साथ-साथ दिखें। चाहे फिल्म की सफलता को लेकर हुई तकरार हो या फिर किसी की बर्थडे पार्टी में हुई छोटी सी नोकझोक..इन दोनों के रिश्तों की गर्माहट से पूरा बॉलीवुड आज भी सुर्खियां बटोरता रहता है। फिल्म जय हो के बाद दोनों के रिश्तों में नरमी आई और दोनों ने पुरानी कड़वी यादें भूलने की कोशिश की। हम अपने खबरट्यूब सेक्शन के जरिए जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देख आप कह ही नहीं पाएंगे कि कभी इन दोनों के बीच तकरार भी हुई होगी।
क्या है वीडियो में- जी सिने अवार्ड्स के दौरान साल 1998 में शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब देने के लिए मंच पर बुलाया गया...शाहरुख ने अपने खास अंदाज में अवार्ड लिया..लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने सलमान को मंच पर बुला लिए..मंच पर आते ही सलमान की आंखों में आंसू आ गए..आप खुद ही देखिए वीडियो।
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो-