मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने देवदास फिल्म रिलीज होने के 13 साल पूरे होने के अवसर पर फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और साथ ही अपना डबस्मैश डेब्यू भी किया।
शाहरुख ने एक डबस्मैश वीडियो साझा किया है, जिसमें वह फिल्म देवदास के डॉयलॉग 'बाबूजी ने कहा गांव छोड़ दो, सबने कहा पारो को छोड़ दो..' को दोहराते हुए दिख रहे हैं।
उन्होंने शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर बनी विभिन्न फिल्मों का कोलाज साझा करते हुए लिखा, "संजय, बिनोद, प्रकाश जी, बेला, माधुरी, ऐश्वर्या, सरोज जी, वैभवी, इस्माइल, मोंटी और फिल्म की पूरी टीम और श्रेष्ठ कृति देवबाबू का शुक्रिया।"

अगली स्लाईड में देखिए शाहरुख की डबस्मैश वीडियो-