मुंबई: बॉलीवुड की नई जोड़ी करीना कपूर और अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म 'की ऐण्ड का' का सभा को बेसब्री से इंतजार है। इस को लेकर सिर्फ अर्जुन और करीना के फैंस ही नहीं बल्कि ये दोनों खुद भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का नया लुक सामने आया है जिसमें अर्जुन और करीना दोनों एक दूसरे को बहुत ही प्यार से देख रहे हैं। इस पोस्टर में अर्जुन, करीना को ब्रेकफास्ट परोसते हुए नजर आ रहे हैं और करीना अखबार पढ़ती हुई दिख रही हैं।
इसे भी पढ़े:- 'की एण्ड का' से अर्जुन कपूर की चाहत होगी पूरी
अर्जुन ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन लिखा, “Good morning, breakfast anyone ???”
इससे पहले अर्जुन इस फिल्म का एक और पोस्टर भी सोशल साइट पर शेयर कर चुके हैं जिसमें करीना, अर्जुन को मंगलसूत्र पहनाती हुई दिख रही हैं। इन दोनों के लिए ही यह फिल्म बहुत खास है।
दोनों को अपने करियर को संभालने के लिए एक हिट फिल्म की जरुरत है। हालांकि करीना की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने पर्दे पर धमाल खूब धमाल मचाया था, लेकिन इससे उन्हें कोई ज्यादा फायदा नहीं मिला। अर्जुन की फिल्म ‘तेवर’ भी पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
इस फिल्म में अर्जुन एक घरेलू पति का किरदार निभा रहे हैं और करीना एक कॉर्पोरेट कंपनी में ऊंचे पद पर काम करने वाली महिला के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना पहली कोई अलग तरह की भूमिका में निभाने जा रही हैं।
आर. बाल्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन और करीना पहली बार साथ अभिनय करते हुए नज़र आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी मेहमान कलाकारों की भूमिका में दिखेंगे।