1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए किसकी आवाज सुनते ही कृति सेनन के चेहरे पर आ जाती है मुस्कान

जानिए किसकी आवाज सुनते ही कृति सेनन के चेहरे पर आ जाती है मुस्कान

 Published : May 26, 2017 11:41 am IST,  Updated : May 26, 2017 11:41 am IST

कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राब्ता’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। फिलहाल ये दोनों ही अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वह हाल ही में...

kriti- India TV Hindi
kriti

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राब्ता’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। फिलहाल ये दोनों ही अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वह हाल ही में जा पहुंचे बच्चों के गायन रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लीटल चैंप्स सीजन 6' के सेट पर। यहां कृति ने इस बात का भी खुलासा किया कि कौन सी चीज उनके चेहरे पर मुस्कान ले आती है। दरअसल अभिनेत्री कृति का कहना है कि सिंगर नेहा कक्कड़ की आवाज उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर देती है।

आगामी फिल्म 'राब्ता' के सह-कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के साथ बच्चों के गायन रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लीटल चैंप्स सीजन 6' में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचीं कृति ने कहा, "यहां बहुत कम गायक हैं, जिनकी मुस्कुराहट आप उनके गायन के जरिये महसूस करते हैं। मैं जब कभी नेहा कक्कड़ को सुनती हूं, मेरे चेहरे पर मुस्कान बिखर जाती है।" इस शो में नेहा, गायक जावेद अली और बॉलीवुड संगीतकार-गायक-अभिनेता हिमेश रेशमिया के साथ मेंटोर के रूप में नजर आती हैं।

टेलीविजन चैनल जीटीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो के युवा प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए सुशांत ने कहा, "बच्चे जिस पवित्रता और मासूमियत के साथ गाते हैं, यही वह विशेषता है जो एक महान कलाकार को एक अच्छे कलाकार से अलग करती है।" 'सा रे गा मा पा लीटल चैंप्स सीजन 6' में सुशांत और कृति की उपस्थिति वाले एपिसोड का प्रसारण शनिवार को होगा। ‘बाहुबली’ नहीं बल्कि फिल्म में होंगे ये हीरो तभी दिशा पटानी करेंगी काम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन