1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली’ नहीं बल्कि फिल्म में होंगे ये हीरो तभी दिशा पटानी करेंगी काम

‘बाहुबली’ नहीं बल्कि फिल्म में होंगे ये हीरो तभी दिशा पटानी करेंगी काम

 Published : May 26, 2017 11:01 am IST,  Updated : May 26, 2017 11:01 am IST

दिशा पटानी ने महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से अपने बॉलीवुड करियर शुरुआत की। इस फिल्म में उनका किरदार बहुत बड़ा तो नहीं था, लेकिन फिर भी दर्शकों पर उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी। लेकिन हाल ही में आई खबरों के अनुसार...

disha patani- India TV Hindi
disha patani

नई दिल्ली: अभिनेत्री दिशा पटानी ने महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से अपने बॉलीवुड करियर शुरुआत की। इस फिल्म में उनका किरदार बहुत बड़ा तो नहीं था, लेकिन फिर भी दर्शकों पर उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी। इसके बाद उन्हें भारतीय-चीनी फिल्म 'कुंग फू योगा' में अंतरराष्ट्रीय अभिनेता जैकी चैन के साथ अभिनय करती हुई दिखाई दीं। लेकिन हाल ही में आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि दिशा इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी सतर्क हो गई हैं। दिशा अपनी फिल्मों का चयन सावधानी से कर रही हैं। इसलिए उन्होंने फिल्मों को साइन करने से पहले कुछ शर्तें रख दी हैं। इन शर्तों के कारण फिल्म के निर्माताओं को भी थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।

खबरों के अनुसार इन दिनों दिशा के निर्मात-निर्देशकों से एक खास मांग कर रही हैं। दरअसल दिशा का कहना है कि वह किसी भी फिल्म में तभी काम करेंगी जब उसमें रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे होंगे। वरना वह फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने से भी इंकार कर देंगी। हाल ही में खबरों के अनुसार दिशा को ‘बाहुबली’ प्रभास की आगामी फिल्म ‘साहो’ के लिए भी प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने फिल्ममेकर्स से इतनी बड़ी रकम की मांग कर दी कि उन्होंने फिल्म में दिशा की जगह किसी और अभिनेत्री को कास्ट करना ही ठीक समझा।

गौरतलब है कि दिशा पिछले कुछ वक्त से टाइगर के साथ अपने करीबी रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि दोनों हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते हैं। बता दें कि कहा जा रहा है दिशा इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर-2' और 'बागी 2' में काम कर रही हैं।कान्स में दीपिका पादुकोण के लुक पर बोलीं सोनम कपूर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन