1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कान्स में दीपिका पादुकोण के लुक पर बोलीं सोनम कपूर

कान्स में दीपिका पादुकोण के लुक पर बोलीं सोनम कपूर

 Published : May 26, 2017 07:46 am IST,  Updated : May 26, 2017 07:46 am IST

सोनम कपूर को उनकी फिल्मों में तो दर्शकों को अपना दीवाना बनाते हुए हम कई बार देख चुके हैं। हाल ही में वह 70वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरत अदाओं के जलवे बिखेरती हुई नजर आई थीं। लेकिन सोनम का कहना है कि...

sonam deepika- India TV Hindi
sonam deepika

मुंबई: नेशनल अवार्ड जीत चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को उनकी फिल्मों में तो दर्शकों को अपना दीवाना बनाते हुए हम कई बार देख चुके हैं। हाल ही में वह 70वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरत अदाओं के जलवे बिखेरती हुई नजर आई थीं। लेकिन सोनम का कहना है कि वह अपनी सुंदरता का श्रेय खुद नहीं लेना चाहतीं। इसके लिए उन्होंने खानदानी गुणसूत्र, फैशन डिजाइनर, मेकअप कलाकार और फोटोग्राफरों का आभार व्यक्त किया।

यह पूछे जाने पर की वह अपनी सुंदरता का श्रेय किसे देना चाहेंगी, सोनम ने कांस से ही एक वीडियो साक्षात्कार के दौरान संवाददाताओं से कहा, "मैं इसका श्रेय नहीं ले सकती। मैं मानती हूं कि मेरी खूबसूरती का पहला श्रेय मेरे माता-पिता अनिल कपूर और सुनीता कपूर को जाता है। इसके बाद मेरा मेकअप करने वाली नम्रता सोनी, लॉरियल के सौंदर्य उत्पादों और मेरे लिए काम करने वाली रचनात्मक टीम को श्रेय दूंगी।" इसके बाद उन्होंने कहा, "मैं सभी फोटोग्राफरों को धन्यवाद देना चाहूंगी, जो मेरी तस्वीरें लेते हैं और उनका भी जिन्होंने मुझे जन्म दिया और मुझे यहां लाए।" बॉलीवुड की एक अन्य अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लुक के बारे में सोनम ने कहा, "मुझे लगता है कि वह अद्भुत दिख रही थीं।"

गौरतलब है कि सोनम कपूर इस समय तीन फिल्मों में काम कर रही हैं। अक्षय कुमार के साथ 'पैडमैन', संजय दत्त की बायोपिक और उनकी बहन रिया कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग'। बता दें कि इस फिल्म में सोनम के साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी मुख्य किरदारों में नजर आने वाली हैं। सोनू निगम के ट्विटर छोड़ने पर अनुपम खेर ने दी उन्हें ये सलाह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन