मुंबई: आगामी फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' के ट्रेलर को यूट्यूब पर देखने वालों की संख्या 1 करोड़ के पार हो गई है, जिसके लिए अभिनेता आफताब शिवदासानी ने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। आफताब ने शनिवार रात ट्विटर पर लिखा, "1 करोड़ विचार। इस प्यार के लिए शुक्रिया। 22 जनवरी 2016 के लिए तैयार रहें।"
इसे भी पढ़े:- 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की शूटिंग का अंतिम चरण शुरू
तुषार कपूर की फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' और 'मस्तीजादे' एक के बाद एक रिलीज होंगी उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "खुशियों का रविवार। मेरी दो अश्लील कॉमेडी, दोनों अपनी तरह से रॉकिंग है। इसे अपना प्यार दें।"
फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' में अभिनेता आफताब शिवदासानी और 'बिग बॉस 9' की प्रतियोगी मंदना करीमी हैं। जबकि फिल्म का आकर्षण अभिनेत्री सनी लियोन हैं, जो रितेश देशमुख, वीर दास और तुषार के साथ नजर आएंगी।

फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' के बारे में एक बार तुषार ने कहा था कि, "लोगों को लगता है कि यह पोर्न फिल्म है, लेकिन यह थोड़ी अलग है, जो बॉलीवुड में इससे पहले नहीं हुआ है। यह पोर्न उद्योग जैसी है, लेकिन बहुत ही प्यारी, शरारती और अच्छी कहानी है।"
'क्या कूल है हम 3' फ्रेंचाइस की तीसरी फिल्म है। वहीं तीसरी बार फिल्म में काम रहे तुषार का कहना है कि यह फिल्म पहले बनी फिल्मों से तीन गुना अच्छी है।
एकता कपूर द्वारा निर्मित 'क्या कूल हैं हम 3' उमेश घड़गे द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म अगले साल 22 जनवरी को रिलीज होगी।
अगली स्लाइड में देखिए फिल्म का ट्रेलर:-