1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. मात्र एक महीने में टाटा मोटर्स के GenX nano की बिकी 3000 यूनिट

मात्र एक महीने में टाटा मोटर्स के GenX nano की बिकी 3000 यूनिट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 23, 2015 05:37 pm IST,  Updated : Jun 23, 2015 05:41 pm IST

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने 19 मई को GenX nano लॉन्च की थी। कंपनी अब तक 1000 गाड़ी बेच चुकी है और 2000 यूनिट बेचने के प्रक्रिया में है। इस गाड़ी के CNG मॉडल की

मात्र एक महीने में...- India TV Hindi
मात्र एक महीने में टाटा मोटर्स के GenX nano की बिकी 3000 यूनिट

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने 19 मई को GenX nano लॉन्च की थी। कंपनी अब तक 1000 गाड़ी बेच चुकी है और 2000 यूनिट बेचने के प्रक्रिया में है। इस गाड़ी के CNG मॉडल की प्रोडक्शन बंद हो चुकी है। यह गाड़ी 1.99 लाख रुपए से लेकर 2.69 लाख रुपए के बीच में देश की सबसे सस्ती गाड़ियों में से एक है।

आइए जानते है क्या इसकी खासियतें

GenX nano में ऑटोमेटिक गियर है जिससे महिलाएं भी आसानी से गाड़ी चला सकती है। Maruti Alto K10 के बाद टाटा ऑटोमेटिक गियर वाली छोटी कार पेश करने वाली पहली कंपनी है।
इस गाड़ी के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 21.9 किलोमीटर/लीटर का माइलेज, पावर स्टीयरिंग, एयर-कंडिशनिंग एंड हीटर, सेंट्रल लॉकिंग, ब्लूटूथ, USB कनेक्टिविटी के साथ मल्टिमीडिया इन्फोटेनमेंट सिस्टम है।

GenX nano 624सीसी 2-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है। इस कार में 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ एएमटी भी है।

इस कार की बेहतरीन फीचर्स इसे डाएनिमिक लुक देते है। कार का इंटीरियर भी काफी शानदार है। यह कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध है जैसे कि डेमसन पर्पल, रॉयल गोल्ड, डेजल ब्लू, पर्ल व्हाइट, मेटिओर सिल्वर आदि।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।