1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Latest Bollywood News September 8: अपने फिल्मी करियर से निराश हैं ट्विंकल खन्ना, फेमस हुआ प्रियंका-निक का निकनेम

Latest Bollywood News September 8: अपने फिल्मी करियर से निराश हैं ट्विंकल खन्ना, फेमस हुआ प्रियंका-निक का निकनेम

 Written By: Swati Pandey
 Published : Sep 08, 2018 12:50 pm IST,  Updated : Sep 08, 2018 03:11 pm IST

अपनी फिल्मों के बारे में ये सोचती हैं ट्विंकल खन्ना, चर्चा में है प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का निकनेम- जानें 8 सितंबर की बॉलीवुड की लेटेस्ट अपडेट...

Twinkle Khanna, Priyanka Chopra and Nick Jonas- India TV Hindi
Twinkle Khanna, Priyanka Chopra and Nick Jonas Image Source : YOGEN SHAH/INSTAGRAM

नई दिल्ली: अपनी फिल्मों के बारे में ये सोचती हैं ट्विंकल खन्ना, चर्चा में है प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का निकनेम- जानें 8 सितंबर की बॉलीवुड की लेटेस्ट अपडेट...

अपने फिल्मी करियर से निराश हैं ट्विंकल खन्ना, कहा- मेरे सारे फिल्मों को बैन कर देना चाहिए

ट्विंकल खन्ना कई बार यह बात जाहिर कर चुकी हैं कि वह अपने फिल्मी करियर से खुश नहीं हैं। कई मौकों पर वह खुद को बुरी एक्ट्रेस भी बता चुकी हैं। हाल ही में फिर ऐसा मौका आया, जहां उन्होंने कहा कि मेरी फिल्मों को बैन कर देना चाहिए, ताकि उसे कोई देख ना पाए। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

'सैफीना' के बाद फेमस हुआ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का निकनेम 'प्रिक'

अक्सर लोग सिलेब्रिटी कपल को कई नामों से बुलाते हैं। जैसे लोग सैफ अली खान और करीना कपूर खान को सैफीना कहना पसंद करते हैं, वैसे ही लोगों ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को भी कई नाम दिए हैं, लेकिन प्रियंका को सबसे अच्छा नाम 'प्रिक' लगता है। इस बात का खुलासा निक ने ही किया है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

सोनम कपूर ने पापा बनने पर शाहिद को दी बधाई, एक्टर ने पूछा- आप कब शुरू करेंगी फैमिली

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने 5 सितंबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। शाहिद-मीरा ने बेटे का नाम ज़ैन कपूर रखा था। शुक्रवार को मीरा अस्पताल से अपने घर लौट आईं। बेटा पैदा होने के बाद से फैंस और सिलेब्रिटीज शाहिद-मीरा को बधाई दे रहे हैं। सोनम कपूर आहूजा ने भी शाहिद को ट्वीट कर बधाई दी तो शाहिद उनसे पूछ पड़े कि आप कब फैमिली शुरू करेंगी। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

इस एक्टर की बहन को हुआ न्यूरोलॉजिकल डिस्ऑर्डर, ट्वीट कर मांगी मदद

'सावधान इंडिया' के होस्ट के रूप में फेमस एक्टर सुशांत सिंह की बहन सोफिया को न्यूरोलॉजिकल डिस्ऑर्डर CDIP हो गया है। सुशांत ने ट्वीट कर लोगों से इस बीमारी के इलाज के बारे में सुझाव मांगा है। दरअसल, इस बीमारी का जो एकमात्र इलाज है, उससे सोफिया ठीक नहीं पा रही हैं। इसलिए सुशांत लोगों से मदद मांग रहे हैं। (यहां पढें पूरी खबर)

नोरा फतेही के 'दिलबर' गाने पर सुष्मिता सेन ने किया बेली डांस, VIDEO

सुष्मिता सेन इन दिनों अपने फिटनेस पर बहुत ध्यान दे रही हैं। वह लगातार अपने फिटनेस वीडियो और तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने ऐब्स भी बना लिए हैं और इन्हीं ऐब्स को दिखाते हुए उन्होंने नोरा फतेही के गाने 'दिलबर' पर बेली डांस किया। उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन