1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मल्लिका शेरावत जा सकती है कान्स फिल्मोत्सव में

मल्लिका शेरावत जा सकती है कान्स फिल्मोत्सव में

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2015 02:09 pm IST,  Updated : May 12, 2015 03:49 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में शामिल होने फ्रांस जा रही हैं। उनका कहना है कि वह फिल्मोत्सव का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। मल्लिका ने मंगलवार को

मल्लिका शेरावत जा...- India TV Hindi
मल्लिका शेरावत जा सकती है कान्स फिल्मोत्सव में

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में शामिल होने फ्रांस जा रही हैं। उनका कहना है कि वह फिल्मोत्सव का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। मल्लिका ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "फिक्की द्वारा 68वें कान्स फिल्मोत्सव में आमंत्रित किए जाने पर गद्गद् हुई। मल्लिका कान्स में।"

फिक्की ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मल्लिका को 14 मई को होने वाली परिचर्चा के लिए परिचर्चा पैनल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

कान्स फिल्मोत्सव 13 से 24 मई तक आयोजित होगा।

मल्लिका ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "कान्स, मैं आ रही हूं।"

परिचर्चा पैनल का हिस्सा बनने के बारे में मल्लिका ने कहा, "मैं परिचर्चा का हिस्सा बनने को लेकर खुश हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन