चेन्नई: बॉलीवुड को 'रोजा', 'बांबे' और 'दिल से' जैसी चर्चित फिल्में देने वाले लोकप्रिय फिल्मकार मणि रत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओ कादल कनमानी' दुनियाभर में 17 अप्रैल को रिलीज होगी। रिलीज की तारीख फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को बताई।
फिल्म में दुल्कार सलमान और नित्या मेनन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक दशक बाद रोमांटिक शैली में रत्नम की वापसी का प्रतीक है।
फिल्म की ज्यादातर पृष्ठभूमि मुंबई की है।
छायाकार पी.सी. श्रीराम और रत्नम कई वर्षो बाद इस फिल्म से साथ आ रहे हैं।
'ओ कादल कनमानी' में संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान का है।