1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कभी बकिंगघम पैलेस के सामने मेगन मार्कल ने खिंचवाई थी तस्वीर, आज बन गईं वहीं की महारानी

कभी बकिंगघम पैलेस के सामने मेगन मार्कल ने खिंचवाई थी तस्वीर, आज बन गईं वहीं की महारानी

 Published : May 21, 2018 01:46 pm IST,  Updated : May 21, 2018 01:46 pm IST

अब महारानी मेगन की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, इस तस्वीर में मेगन बकिंगघम पैलेस के सामने अपनी एक दोस्त के साथ तस्वीर खिंचवा रही हैं। 

Meghan Markle- India TV Hindi
Meghan Markle Image Source : PTI

नई दिल्ली: बचपन में हम सभी ने अपनी दादी और नानी से परियों की कहानी सुनी होगी। जहां कुछ भी संभव हो जाता था, और हम ये सोचते थे कि क्या वाकई परियों की कहानियां सच होती हैं? भले ही बड़े होने के बाद आप सोचे की परियों की कहानियां तो बस कहानियां होती हैं सच नहीं तो आपको मेगन मार्कल के बारे में जानना चाहिए। जिनकी जिंदगी की कहानी सच में एक फेयरीटेल जैसी है।

शनिवार को बकिंगघम पैलेस के राजकुमार हैरी ने मेगन मार्कल से शादी की। उनकी शादी को पूरी दुनिया में देखा गया। अब महारानी मेगन की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, इस तस्वीर में मेगन बकिंगघम पैलेस के सामने अपनी एक दोस्त के साथ तस्वीर खिंचवा रही हैं। सोशल मीडिया में इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि यह किसी सपने के सच होने जैसा है।

द डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक यह तस्वीर तब की है जब मेगन समर ट्रिप के लिए अपनी दोस्त निनकी प्रिड्डी के साथ साल 1996 में यूरोप आई थीं।

देखिए लोगों के ट्वीट...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन