1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Menstrual Hygiene Day: 'पैड मैन' की टीम संग तस्वीर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कही ये जरूरी बात

Menstrual Hygiene Day: 'पैड मैन' की टीम संग तस्वीर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कही ये जरूरी बात

 Published : May 28, 2019 07:22 pm IST,  Updated : May 28, 2019 07:26 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'पैड मैन' की टीम संग एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में फिल्म से जुड़ी महिलाएं अपने हाथों में सैनिटरी नैपकिन्स लेकर खड़ी हैं।

Menstrual Hygiene Day- India TV Hindi
Menstrual Hygiene Day

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'पैड मैन' की महिलाओं के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षय कुमार के साथ कई सारी महिलाएं नजर आ रही हैं, सभी में एक चीज कॉमन है कि ये महिलाएं हाथों में सैनिटरी पैड लेकर खड़ी हैं। आज Menstrual Hygiene Day यानी मासिक धर्म स्वच्छता का दिन। इस मौके पर अक्षय कुमार ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है-  सभी लड़कियों को Happy Menstrual Hygiene Day। चलिए हर लड़की की मदद करें उसके महीने के हर दिन स्वच्छ, सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरने में।

अक्षय कुमार की फिल्म 'पैड मैन' औरतों को हर महीने होने वाले मासिक धर्म पर आधारित थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राधिका आप्टे लीड रोल में थीं। इस फिल्म को क्रिटिकली काफी तारीफ मिली थी।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो हाउसफुल 4, लक्ष्मी बॉम्ब, एक हॉरर कॉमेडी और सूर्यवंशी जैसी तमाम फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन