1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. World Menstrual Hygiene Day 2019: पीरियड्स के दिनों में बचना चाहती हैं इंफेक्शन से, तो ऐसे रखें साफ-सफाई का ख्याल

World Menstrual Hygiene Day 2019: पीरियड्स के दिनों में बचना चाहती हैं इंफेक्शन से, तो ऐसे रखें साफ-सफाई का ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 28, 2019 12:51 pm IST,  Updated : May 28, 2019 12:51 pm IST

World Menstrual Hygiene Day:  28 मई को पूरी दुनिया में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। जानें कैसे रखें उन दिनों में साफ-सफाई का ख्याल।

World Menstrual Hygiene Day- India TV Hindi
World Menstrual Hygiene Day

World Menstrual Hygiene Day: पूरी दुनिया में 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इसे बनाने का मुख्य कारण है महिलाओं को पीरियड्स के समय स्वस्छता के लिए जागरुक करना। इसकी शुरुआत साल 2014 को हुई है। इसके साथ ही पीरियड्स 28 दिनों के अंदर आता है। इसलिए ये 28 मई को मनाई जाती है।

पीरियड्स को लेकर इतनी जागरुकता होने के बाद भी लड़कियां इस पर खुलकर बाद करने पर संकोच करती हैं। ये ऐसे दिन होते है। जब एक लड़की शारीरिक के साथ-साथ मानसिक समस्या से भी गुजरती हैं। ऐसे में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। जिससे कि इंफेक्शन के साथ-साथ उसकी इनफर्टिलिटी से संबंधी कोई समस्या न हो।

पीरियड्स के समय में ऐसे रखें साफ-सफाई का ध्यान

  • पीरिड्स के समय में हर 5 घंटे के अंदर अपना पैड बदलना चाहिए। वहीं जो लड़कियां टैम्पॉन का यूज करती हैं वो हर 2 घंटे में इसे बदले।
  • लगातार समय-समय पर अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई करती रहें। जिससे कि पीरियड्स से आने वाली गंध से छुटकारा मिले।
  • पीरिड्स के समय शरीर में बहुत अधिक दर्द होता है। इसलिए इस समय पर गर्म पानी से नहाएं। इससे आपके शरीर को लाभ मिलेगा।
  • इन दिनों अपने बिस्तर की सफाई का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही समय-समय पर बेडशीट बदलते रहें। जिससे कि इंफेक्शन से बच सकें।
  • वहीं समय-समय पर अपनी अंडरवियर भी चेंज करते रहें।

ये भी पढ़ें-

गैजेट्स कर रहे हैं सीधे आपकी रीढ़ की हड्डी पर हमला, हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

बेकिंग सोडा का करें यूं इस्तेमाल और पाएं हमेशा के लिए घमौरियों से निजात

सात घंटे से कम सोना ठीक नहीं, हो सकती है दिल से जुड़ी ये बीमारी

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल