1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस दिन होगी नागा और श्रुति की ‘प्रेमम’ रिलीज

इस दिन होगी नागा और श्रुति की ‘प्रेमम’ रिलीज

 Published : Aug 23, 2016 02:46 pm IST,  Updated : Aug 23, 2016 02:46 pm IST

नागा चैतन्य और श्रुति हासन के शानदार अभिनय से सजी आगामी रोमांटिक फिल्म 'प्रेमम' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म...

naga- India TV Hindi
naga

चेन्नई: नागा चैतन्य और श्रुति हासन के शानदार अभिनय से सजी आगामी रोमांटिक फिल्म 'प्रेमम' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले यह मलयालम रीमेक 'प्रेमम' 9 सितंबर को रिलीज होने वाली थी।

इसे भी पढ़े:- श्रुति हासन ने पिता कमल हासन के बारे में कही ये बात

इस फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "फिल्म अक्टूबर में दशहरा महोत्सव के दौरान रिलीज होने वाली थी। शुरुआत में फिल्म सितंबर में रिलीज करने की योजना थी। हालांकि, चैतन्य की दूसरी फिल्म 'सहासम स्वासागा सागिपो' के चलते इसकी तारीख स्थगित करनी पड़ी।"

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह निर्माताओं ने एलबम से पहला गीत 'एवरे' जारी किया था, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। वहीं निर्माताओं ने इस खास अवसर पर एक मिनट का वीडियो जारी करने की योजना बनाई है।

उन्होंने बताया, "उन्होंने चैतन्य के पिता नागार्जुन के जन्मदिन पर 29 अगस्त को गीत की वीडियो जारी करने की योजना बनाई है। फिल्म का ऑडियो सितंबर के तीसरे सप्ताह जारी होगा। संयोग से इस दिन दिग्गज अभिनेता नागेश्वर राव का जन्मदिन है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन