1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 1st वीकएंड कलेक्शन: 'नीरजा' ने बॉक्सऑफिस पर भी दिखाया अदम्य साहस

1st वीकएंड कलेक्शन: 'नीरजा' ने बॉक्सऑफिस पर भी दिखाया अदम्य साहस

 Published : Feb 22, 2016 12:56 pm IST,  Updated : Feb 22, 2016 12:57 pm IST

सोनम कपूर अभिनय फिल्म नीरजा शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी सरहाना हासिल हुई।

neerja- India TV Hindi
neerja

नई दिल्ली: सोनम कपूर अभिनय फिल्म नीरजा शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी सरहाना हासिल हुई। फिल्म को सिनेमाघरों में कम शो मिलने के बावजूद भी इसने बॉक्सऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर ली है। इस शुक्रवार फिल्मों का लंबी कतार देखने को मिला लेकिन नीरजा ने पहले दिन का कलेक्शन 4.70 करोड़ रुपए रहा था जो बाकी सभी फिल्मों के मुकाबले बेहद अच्छा रहा। इसके बाद हर दिन इसकी कमाई बढ़ती ही जा रही है। फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने भारत में हुए नीरजा के पहले वीकएंड कलेक्शन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "शुक्रवार-4.70 करोड़ रुपए, शनिवार-7.60 करोड़ रुपए, रविवार-9.71 करोड़ रुपए, कुल: 22.01 करोड़ रुपए।"

इसे भी पढ़े:- जानिए क्या रहा 'नीरजा' के पहले दिन का कलेक्शन

राम माधवानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म नीरजा भनोट की सच्ची घटना पर आधारित है। वर्ष 1986 में कुछ आतंकवादियो ने पैन-एम 73 यात्री विमान को हाइजैक कर लिया था। इसी दौरान फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट ने अपनी जान गंवाकर फ्लाइट में मौजूद 360 लोगों की जान बचाई थी। नीरजा की उम्र तब केवल 23 वर्ष ही थी। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया, वह इससे नवाजी जाने वाली पहली सबसे कम उम्र की महिला थीं।

फिल्म में सोनम कपूर, नीरजा का किरदार निभाती हुई नजर आ रही है। सोनम ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। फिल्म में उनके लुक और अभिनय की भी काफी सरहाना की गई है। दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने नीरजा की मां की भूमिका निभाई है।

अगली स्लाइड में देखिए 'नीरजा' का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन