1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मंगेतर रुक्मिणी को लेकर नील ने कही ये बात

मंगेतर रुक्मिणी को लेकर नील ने कही ये बात

 Published : Oct 13, 2016 07:41 pm IST,  Updated : Oct 13, 2016 07:41 pm IST

नील नितिन मुकेश ने हाल ही में गुपचुप सगाई कर ली है। नील अगले साल तक शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। मुंबई निवासी रुक्मिणी सहाय से सगाई करने वाले नील जीवन साथी को पाकर बेहद खुश हैं। अभिनेता ने कहा...

neil- India TV Hindi
neil

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने हाल ही में गुपचुप सगाई कर ली है। नील अगले साल तक शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। मुंबई निवासी रुक्मिणी सहाय से सगाई करने वाले नील जीवन साथी को पाकर बेहद खुश हैं। अभिनेता ने कहा उन्हें रुक्मिणी की यह बात अच्छी लगती है कि वह उनकी शरारतों को समझती हैं। मंगलवार को दशहरा के शुभ अवसर पर जुहू के एक होटल में दोनों की सगाई हुई थी।

इसे भी पढ़े:- PICS: नील नितिन मुकेश ने गुपचुप की सगाई

नील ने बताया, "मुझे लगता है कि वह एकदम सही लड़की हैं वह एक बढ़िया संतुलन हैं, जिसे एक शख्स अपनी पत्नी में चाहता है। वह सुंदर, सरल, प्यार करने वाली और मैं जो भी सोच सकता हूं, उन सारी विशेषताओं से भरपूर हैं। वह इन सबमें फिट बैठती हैं।"

महान गायक दिवंगत मुकेश (माथुर) के पोते और दिग्गज गायक नितिन मुकेश के बेटे नील को 'जॉनी गद्दार', 'न्यूयॉर्क', '7 खून माफ' और 'वजीर' जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि वह अपनी 27 वर्षीय मंगेतर के प्यार में पूरी तरह से पड़ चुके हैं।

अभिनेता ने कहा, "हमारी जोड़ी शानदार है। वह इस बात को समझती हैं कि मैं थोड़ा मसखरा हूं। मुझे आसपास मौजूद लोगों के साथ मजाक करने की आदत है, कभी-कभी वे मेरे मजाक को समझ नहीं पाते हैं और मुझसे नाराज हो जाते हैं, लेकिन वह मेरे व्यक्तित्व को अच्छी तरह से समझती हैं और हर मजाक पर हंसती हैं।"

मुकेश परिवार नए सदस्य के जुड़ने से बेहद खुश है। रुक्मिणी ने पहले ही अपनी सादगी और परवरिश से सबका दिल जीत लिया है। नील ने जीवनसाथी चुनने का फैसला अपने माता-पिता के हाथों में सौंप दिया था। शादी अगले साल की शुरुआत में होगी।

नील ने कहा कि दशहरा के शुभ मौके पर नया घर खरीदना और सगाई होना बस एक संयोग है। अभिनेता ने कहा कि वह अपने मात-पिता के साथ ही रहेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन