नई दिल्ली: बिग बॉस-10 की खूबसूरत प्रतिभागी नितिभा कौल मॉडल बन गई हैं। नितिभा गूगल में काम करती थीं लेकिन बिग बॉस के घर जाने के लिए नितिभा ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। ‘बिग बॉस’ के घर से निकलने के बाद ये ‘गूगल गर्ल’ मॉडलिंग करने में व्यस्त हो गई हैं। नितिभा ने ‘माइन एंड योर वेडिंग शो’ नाम के मशहूर ब्रैंड के साथ जुड़कर मॉडलिंग कर रही हैं।
हाल ही में नितिभा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मॉडलिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में नितिभा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
खबर है कि स्टार प्लस के मशहूर डांसिंग रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के आने वाले सीजन में नितिभा बिग बॉस-10 के विनर मनवीर गुर्जर के साथ जोड़ी के तौर पर हिस्सा ले सकती हैं।
बिग बॉस के घर में एक आम कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई नितिभा आजकल दिल्ली में होने कई इवेंट्स में जज के रूप मे नजर आ रही हैं। नितिभा कई कार्यक्रमों में गाना भी गाती दिखाईं दी थीं।