1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख संग फिल्म में काम करने को लेकर बोले आमिर खान

शाहरुख संग फिल्म में काम करने को लेकर बोले आमिर खान

 Published : Mar 14, 2017 06:55 pm IST,  Updated : Mar 14, 2017 06:55 pm IST

आमिर खान इन दिनों महानायक अनिताभ बच्चन के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। लेकिन पिछले दिनों खबर आई थी कि वह किंग शाहरुख खान के साथ भी फिल्म में काम करते हुए दिखेंगे। हालांकि...

aamir shahrukh- India TV Hindi
aamir shahrukh

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों महानायक अनिताभ बच्चन के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। लेकिन पिछले दिनों खबर आई थी कि वह किंग शाहरुख खान के साथ भी फिल्म में काम करते हुए दिखेंगे। हालांकि इस पर आमिर का कहना है कि शाहरुख से उनकी मुलाकात अनौपचारिक थी और दोनों ने किसी पटकथा पर चर्चा नहीं की है।

हाल ही में शाहरुख ने आमिर और नेटफ्लिक्स के साथ एक तस्वीर ट्वीट की थी जिससे इन अटकलों को हवा मिली थी कि दोनों एक साथ किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। अपने जन्मदिन पर एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में आमिर ने कहा, “नहीं, मै शाहरुख से पिछले कुछ महीनों में दो बार मिला हूं। लंबे समय के बाद एक बार अजय बिजली की पार्टी में। उनके साथ समय व्यतीत करना बहुत अच्छा लगा।“

उन्होंने बताया, “हाल ही में उनसे फिर मुलाकात हुयी। दोस्त के रूप में हम लोगों की अनौपचारिक मुलाकात थी। हमने काम को लेकर बातचीत नहीं की।“ आमिर इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ की तैयारी में लगे हुये हैं। ऐसे खबरें थी कि अभिनेता से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म के लिए संपर्क किया गया है।

हालांकि आमिर ने बताया कि वह अभी केवल ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में काम कर रहे हैं और कोई और फिल्म साइन नहीं किया है। हालांकि अभिनेता इस फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन