Aryan khan Drugs Case: मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दो दिन अनन्या पांडे से पूछताछ की और सोमवार को फिर से उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दूसरी तरफ कल शाहरुख खान के बॉडीगार्ड एनसीबी के दफ्तर पहुंचे थे, और आज शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी एनसीबी के ऑफिस पहुंची और करीब डेढ़ घंटे बाद वहां से निकलीं। आर्यन खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ बॉम्बे हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी वहीं एनसीबी कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 30 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। यानी अगर जमानत पर 26 तारीख को फैसला नहीं आता है तो आर्यन न्यायिक हिरासत में 30 अक्टूबर तक ऑर्थर रोड जेल में ही बंद रहेंगे।
Related Stories
देखिए इस खबर की पल-पल की लाइव अपडेट्स-
