1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब आमिर ने भी कहा, कोई नंबर गेम नहीं

अब आमिर ने भी कहा, कोई नंबर गेम नहीं

 Written By: IANS
 Published : Jun 13, 2015 10:24 am IST,  Updated : Jun 13, 2015 10:24 am IST

मुंबई: 'दबंग' सलमान खान के बाद अब 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने भी खुलकर कहा है कि बॉलीवुड खान के बीच नंबर वन बनने की दौड़ नहीं चल रही है। आमिर ने यहां कहा, "कोई

अब आमिर ने भी कहा, कोई...- India TV Hindi
अब आमिर ने भी कहा, कोई नंबर गेम नहीं

मुंबई: 'दबंग' सलमान खान के बाद अब 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने भी खुलकर कहा है कि बॉलीवुड खान के बीच नंबर वन बनने की दौड़ नहीं चल रही है। आमिर ने यहां कहा, "कोई नंबर गेम नहीं है।"

इस सप्ताह की शुरुआत में सलमान ने ट्विटर पर लिखा था, "शाहरुख और आमिर खान मेरे दोस्त हैं तो बस। भाड़ में गया नंबर 1, 2, 3। समझे क्या?"

सलमान अपने प्रशंसकों द्वारा अन्य सिने हस्तियों विशेषकर आमिर एवं शाहरुख पर कीचड़ उछाले जाने से खफा थे।

सलमान की ट्विटर पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर ने कहा, "देखिए, यह सलमान का प्यार और उनके जज्बात हैं। मैं भी सलमान के लिए ऐसा ही महसूस करता हूं। यकीन मानिए, हमारे बीच कोई 1,2,3 नंबर गेम नहीं है। सलमान और शाहरुख बहुत बड़े सितारे हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन