1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ओम पुरी मौत मामला: पुलिस ने रिश्तेदारों और दोस्तों के बयान दर्ज किये

ओम पुरी मौत मामला: पुलिस ने रिश्तेदारों और दोस्तों के बयान दर्ज किये

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 11, 2017 11:40 pm IST,  Updated : Jan 11, 2017 11:40 pm IST

अभिनेता ओम पुरी की मौत के सिलसिले में पुलिस रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य के बयान दर्ज कर रही है।

Om puri- India TV Hindi
Om puri Image Source : PTI

मुम्बई: अभिनेता ओम पुरी की मौत के सिलसिले में पुलिस रिश्तेदारों, मित्रों और अन्य के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'उनकी उस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सिलसिले में रिश्तेदारों, पड़ोसियों और मित्रों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं जिसमें उल्लेख है कि अभिनेता को सिर में हल्की चोट आयी थी।'

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पुलिस ने कहा कि इस मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं है लेकिन हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। उनकी इमारत के सीसीटीवी फुटेज में कुछ भी नहीं मिला है। 

गत सात जनवरी को मुम्बई पुलिस ने पुरी की मौत के सिलसिले में आकस्मिक मौत रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी। पुरी की गत छह जनवरी को अंधेरी उपनगरीय क्षेत्र में लोखंडवाला कम्प्लेक्स स्थित अपार्टमेंट में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। ओमपुरी को चोट भी लगी थी जो संभवत: दिल का दौरा पड़ने पर फर्श पर गिरने से लगी थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन