मुंबई: वर्ष 2014 में फिल्म 'किल दिल' में नजर आ चुकी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही यश राज फिल्म्स की आगामी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इसके अलावा वह एक मैगजीन के कवर पेज पर भी नजर आ रही हैं। 'इशकजादे' की अभिनेत्री ने मैगजीन एफएचएम इंडिया से एक तस्वीर शेयर की। मैगजीन का यह ताजा अंक मार्च में प्रकाशित हुआ है।
इसे भी पढ़े:- VIDEO: परिणीति बनी आयुष्मान खुराना 'मेरी प्यारी बिन्दू'
कवर पेज पर 27 वर्षीय अभिनेत्री ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसमें वह काफी बिंदास अंदाज में दिख रही हैं। उन्होंने एक अन्य तस्वीर भी अपने फैंस के साथ शेयर की, जिसमें वह बिस्तर पर बैठी हुई हैं।

फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' में परिणीति महत्वाकांक्षी गायिका का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म मनीष शर्मा निर्मित होगी। नवोदित अक्षय रॉय निर्देशित फिल्म में परिणीति के साथ आयुष्मान खुराना भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म की घोषणा सोशल मीडिया पर कुछ ढंग से की गई थी, जिसमें परी गुनगुनाती हुईं फिल्म के बारे में बता रही थीं।

परिणीति की पिछली दो फिल्में 'दावत-ए-इश्क' और 'किल दिल' बेशक पर्दे पर कोई खास कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन अब लगता है कि ये साल परी के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है उनकी झोली में यश राज फिलम्स की नई फिल्म 'मेरी प्यारी बिन्दू' जो आ गिरी है।
पिछले दिनों परी ने वेट लोस कर पूरे बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था। इसके बाद उन्होंने एक हॉट फोटोशूट करवाया था जिसकी सभी ने खूब प्रशंसा भी की थी। परी को वेट लोस करने के लिए 9 महीने तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।