मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह बिंदु नाम की एक चुलबुली सी लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। परिणीति का कहना है कि इस फिल्म में निभाया गया उनका किरदार उनके लिए बहुत खास है। उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया कि निमार्ताओं ने फिल्म के ट्रेलर को 5 भागों में विभाजित किया है, जिसमें से तीसरा भाग बुधवार को जारी किया गया।
- अनुष्का शर्मा ने बताया अपनी खूबसूरती का राज
- कैंसर से जूझ रहे हैं विनोद खन्ना, तस्वीर देख पहचान नहीं पाएंगे आप
- शाहरुख खान पहली बार निभाने जा रहे हैं ऐसा किरदार, तस्वीरें हुईं वायरल
परिणीति ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, "भाग तीन में बिंदू का सारांश! वह एक पागल लड़की है, जो कुछ और नहीं सिर्फ एक रॉकस्टार बनना चाहती है! मेरे लिए यह एक भूमिका बेहद खास है।" परिणीति ने कहा, "फिल्म के इन हिस्सों को देखकर मैं भावुक हो जाती हूं। इसके लिए मनीष शर्मा, अक्षय रॉय और यशराज फिल्म्स को धन्यवाद! 'मेरी प्यारी बिंदू'।"
अक्षय रॉय के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' यशराज फिल्म्स बैनर के तहत शर्मा द्वारा निर्मित है। फिल्म में परिणीति के साथ आयुष्मान खुराना भी प्रमुख भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में परिणीति एक महत्वाकांक्षी गायिका की भूमिका में हैं, जबकि आयुष्मान एक उपन्यासकार के किरदार में हैं।
इस फिल्म के अलावा परिणीति को 'तकदुम' में भी देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। परिणीति इस फिल्म की भी शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं।