1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर बिहार में विरोध, करण का फूंका पुतला

'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर बिहार में विरोध, करण का फूंका पुतला

 Published : Oct 28, 2016 04:12 pm IST,  Updated : Oct 28, 2016 04:12 pm IST

‘ऐ दिल है मुश्किल’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलजी हो चुकी है। फिल्म को लेकर पिछले दिनों काफी विवाद छिड़ा था। अब बिहार की राजधानी पटना में करण जौहर की इस फिल्म के प्रदर्शन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया हैं।

bihar- India TV Hindi
bihar

पटना: करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलजी हो चुकी है। फिल्म को लेकर पिछले दिनों काफी विवाद छिड़ा था। दरअसल फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान को लेने के कारण यह विवाद खड़ा हुआ था। लेकिन अब फिल्म की रिलीज के बाद जहां एक तरफ पूरे देश में इसे पसंद किया जा रहा है वहीं बिहार की राजधानी पटना में करण जौहर की इस फिल्म के प्रदर्शन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया हैं।

इसे भी पढ़े:-

इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म का विरोध करते हुए करण जौहर का पुतला भी फूंका और फिल्म के पोस्टर पर कालिख पोती। पटना के मोना टाकीज के पास सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटने लगा था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिल्मकार करण जौहर और पाकिस्तानी कलाकारों का पुतला जलाकर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार का विरोध किया।

उल्लेखननीय है कि 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज से पहले काफी विवादों में रही है। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अहम भूमिका में हैं।

जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में आतंकवादी हमले के बाद राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने फिल्म का विरोध किया था। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और फवाद खान जैसे सितारे मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन