मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से हॉलीवुड में नए मुकाम हासिल कर रही हैं। अपने अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ से दुनियाभर में दर्शकों को लुभाने वाली प्रियंका अपनी पहली हॉलीवुड ‘बेवॉच’ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में वह एक खलनायिका का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में अपने इस किरदार को लेकर प्रियंका ने कहा है कि उन्हें बुरा बनने में काफी मजा आता है। प्रियंका ने बुधवार को ट्विटर के जरिए ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन, एलेक्जेंड्रा दद्दारियो, केली रोरबाक और जॉन बास के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
- अफेयर्स को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले बिपाशा-राणा ने आमने सामने आने पर किया ऐसा
- सलमान खान लॉन्च करेंगे इस मशहूर अभिनेत्री की बायोग्राफी
- 10 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा ‘स्पाइडर-मैन’ का ट्रेलर
अभिनेत्री ने अपनी इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, "बुरा बनने में बहुत मजा आता है! 'बेवॉच' के कलाकार सिनेमाकॉन 2017 विक्टोरिया लीड्स में.. 'बेवॉच' ..द रॉक, जैक एफ्रॉन, एलेक्जेंड्रा दद्दारियो, केली रोरबाक और जॉन बास।" प्रियंका ने जॉनसन और एफ्रॉन के साथ भी अपनी तस्वीर शेयर की। उन्होंने दोनों के साथ को मजेदार बताया।
यह फिल्म 1990 के दशक की लोकप्रिय टीवी श्रृंखला 'बेवॉच' पर आधारित है। फिल्म मई में सिनोमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिलहाल वह ‘क्वांटिकों’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। उनके इस शो को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है।