लॉस एंजिलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पहले अमेरिकी टीवी सीरिज 'क्वांटिको' के निर्माता मार्क गोर्डन के खिलाफ सीरिज के विचार को लेकर मुकदमा दायर किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि एबीसी एफबीआई ड्रामा का कांसेप्ट 1999 में सीएनएन पर प्रसारित एक वृतचित्र से लिया गया है।
डेडलाइन की खबर के अनुसार, लॉस एंजिलिस सुपीरियर कोर्ट में दायर 35 पन्ने की शिकायत में फिल्म निर्माताओं जैमी हेलमैन, बारबरा लेईबोवित्ज हेलमैन और बिजनेस एक्जेक्यूटिव पॉला पेजेस ने कहा है कि गोर्डन ने इस डेली सीरिज का विचार उनकी डॉक्यूमेंटरी 'क्वांटिको: द मेकिंग ऑफ ऐन एफबीआई एजेंट' से ली है।
इसे भी पढ़े:- प्रियंका ने 'क्वांटिको' में दिया 'डॉन' का ट्विस्ट
शिकायत में कहा गया है कि पेजेस और गोर्डन 2001 में व्यापारिक संबंधों में जुड़े और पैज ने ही उन्हें अन्य फिल्म निर्माताओं से मिलवाया।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 'क्वांटिको' में मुख्य भुमिका निभा रही हैं। प्रियंका ने इस सीरीज से भारत में अपने प्रशंसकों और बॉलीवुड के साथी कलाकारों को तो प्रभावित किया ही है साथ ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय टीवी आलोचकों की ओर से भी सराहना मिली है।
प्रियंका का थ्रिलर ड्रामा वाला यह शो भारत में 3 अक्टूबर को प्रसारित हुआ। प्रियंका इसमें एफबीआई प्रशिक्षु एलेक्स पैरिश के किरदार में हैं, जो कि आतंकी हमले की संदिग्ध है।
इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में भी नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्य भुमिका में दिखेंगे। फिल्म में रणवीर ने बाजीराव का किरदार निभाया है और प्रियंका बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही वह फिल्म ‘डॉन 3’ में भी नजर आएंगी।
अगली स्लाइड में देखिए क्वांटिको का ट्रेलर:-