1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'क्वांटिको' में प्रियंका चोपड़ा का नया हॉट वीडियो हुआ वायरल

'क्वांटिको' में प्रियंका चोपड़ा का नया हॉट वीडियो हुआ वायरल

 Published : Nov 24, 2015 05:29 pm IST,  Updated : Nov 26, 2015 03:49 pm IST

नई दिल्ली:- प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकी शो 'क्वांटिको' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में प्रियंका एक एजेंट का किरदार निभा रही है वहीं उनके बोल्ड सीन की काफी सुर्खियां बटोर रहे

'क्वांटिको' में...- India TV Hindi
'क्वांटिको' में प्रियंका चोपड़ा का नया हॉट वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली:- प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकी शो 'क्वांटिको' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में प्रियंका एक एजेंट का किरदार निभा रही है वहीं उनके बोल्ड सीन की काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल में 'क्वांटिको' में प्रियंका का एक बोल्ड वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपने सेह-अभिनेता के साथ शावर लेती हुई नजर आ रही हैं।

अगर आपको याद हो तो एक एपिसोड में प्रियंका अपने सह-अभिनेता के साथ कार में सेक्स करती हुई दिख रही थीं। और अब अगले एपिसोड में वह शॉवर सीन देती हुए दिखेंगी। प्रियंका के इस बोल्ड अंदाज का वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

इस सीन में हॉलीवुड अभिनेता रेयान शॉवर लेते हुए दिख रहे हैं तभी उनकी मंगेतर एजेंट नटालिया उन्हें ज्वाइन करती हैं। लेकिन वह अपनी मंगेतर की जगह एलेक्स पैरिश (प्रियंका चोपड़ा) की कल्पना करने लगते हैं।

इसे भी पढ़े:- बाजीराव मस्तानी का ट्रेलर रिलीज के मौके पर दीपिका, प्रियंका हुईं भावुक

इस सीन में प्रियंका बेहद बोल्ड अवतार में दिख रही हैं। ये शायद पहली बार है कि उन्होंने इतने हॉट सीन दिए है और उन्हें ये सीन करते हुए कोई परेशानी भी नहीं हुई। दर्शकों ने कभी उम्मीद ही नहीं की होगी कि प्रियंका का यह अंदाज भी उन्हें नजर आऐगा।

यह प्रियंका का पहला इंटरनेशनल शो है जिसमें वह एक एफबीआई एजेंट का किरदार निभा रही हैं। इस शो में प्रियंका बोल्ड अवतार के साथ काफी जगहों पर स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं। इस शो भारत में जितना पसंद किया जा रहा है उतना ही इसे अमेरिका में भी सराहा जा रहा है। प्रियंका का यह शो उनके करियर को बदलने में काफी मददगार साबित हो रहा है। इस शो के कारण प्रियंका के न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी चाहने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

अगली स्लाइड में देखिए क्वांटिको की बाकी तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन