1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कांस में दिखाई गई प्रियंका की 'पहुना' की पहली झलक

कांस में दिखाई गई प्रियंका की 'पहुना' की पहली झलक

 Published : May 22, 2017 06:51 pm IST,  Updated : May 22, 2017 06:51 pm IST

प्रियंका चोपड़ा अपने शानदार अभिनय से हिन्दी सिनेमाजगत के अलावा हॉलीवुड में भी खूब वाहवाही लूट चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा उन्होंने सिंगिंग क्षेत्र में भी खूब प्रशंसा की है। लेकिन पिछले दिनों वह एक निर्माता के तौर पर भी उभरकर सामने आई हैं।

priyanka- India TV Hindi
priyanka

कांस: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने शानदार अभिनय से हिन्दी सिनेमाजगत के अलावा हॉलीवुड में भी खूब वाहवाही लूट चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा उन्होंने सिंगिंग क्षेत्र में भी खूब प्रशंसा की है। लेकिन पिछले दिनों वह एक निर्माता के तौर पर भी उभरकर सामने आई हैं। फिलहाल वह श्रेत्रिये फिल्मों को आगे आने का अवसर दे रही हैं। अब प्रियंका की सिक्किम की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'पहुना' की पहली झलकी कांस फिल्म फेस्टीवल में जारी की गई। प्रियंका अपने और अपनी मां मधु चोपड़ा के बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के जरिए इस फिल्म का निर्माण कर रही हैं।

प्रियंका हालांकि 21 मई को हुए ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मौजूद नहीं रहीं, लेकिन उनकी मां और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने इसमें भाग लिया। इसके निर्देशक पाखी ए. टायरवाला हैं। मधु ने एक बयान में कहा, "इस प्रतिष्ठित महोत्सव में भाग लेना और फिल्म की पहली झलकी को जारी करना 'पहुना' से जुड़े सभी लोगों के लिए बहुत बड़ा सम्मान था।" राजामौली की 'बाहुबली 2' देख ए.आर. रहमान ने कह डाली ये बात

'पहुना' तीन नेपाली बच्चों के प्यार, शक्ति और साहस की कहानी है, जो नेपाल से सिक्किम भागने के दौरान अपने माता-पिता से अलग हो जाते हैं। इस फिल्म के सभी कलाकार और कई तकनीशियन सिक्किम के रहने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर में दो बच्चों को बेहद संजीदा दिखाया गया है, जबकि पृष्ठभूमि में एक बच्ची को कुछ पकाते और लड़के को एक बच्चे की देखरेख करते दिखाया गया है। बेटे करण की डेब्यू फिल्म को लेकर सनी देओल हुए भावुक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन