1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'राब्ता' के पहले लुक में दिखी सुशांत-कृति की शानदार कैमेस्ट्री

'राब्ता' के पहले लुक में दिखी सुशांत-कृति की शानदार कैमेस्ट्री

 Published : Apr 14, 2017 06:45 pm IST,  Updated : Apr 14, 2017 06:45 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'राब्ता' को लेकर पिछले लंबे वक्त से चर्चा बनी हुई है। अब इनकी इस फिल्म का पहला लुक भी रिलीज किया जा चुका है।

rabta- India TV Hindi
rabta

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'राब्ता' को लेकर पिछले लंबे वक्त से चर्चा बनी हुई है। अब इनकी इस फिल्म का पहला लुक भी रिलीज किया जा चुका है। दिनेश विजान द्वारा निर्देशित और निर्मित इस फिल्म का पहला लुक सुशांत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

इस पोस्टर को शेयर करते हुए सुशांत ने इसके साथ कैप्शन लिखा, “मैं नहीं जानता कि क्या उसने भी ऐसा ही महसूस किया जैसा कि मैंने किया है, जैसे कुछ तो अलग था, कुछ उलझे से संबंध, ...राब्ता....राब्ता पहला लुक...” वहीं दूसरी तरफ कृति ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, “कुछ तो है जो मुझे उसकी ओर खींच रहा है, एक संबंध जिसके बारे में मैं बता नहीं सकती...राब्ता...राब्ता पहला लुक...”

फिल्म के पहले लुक में कृति सुशांत के गाल पर किस करती हुई दिख रही हैं। वहीं सुशांत मुस्कुराते हुए नजर आ नजर आ रहे हैं। फिल्म में सुशांत को वैभव नाम के लड़के का किरदार निभाते हुए देखा जाएगी, जबकि कृति, प्रिया की भूमिका में दिखेंगी।

इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार ने किया है और इसे टी सीरीज और मैडोक फिल्म्स के बैनर तले प्रस्तुत किया जा रहा है। यह फिल्म सिनेमाघरों में इस साल नौ जून को रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन