1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस वेबसीरीज के लिए आधे गंजे होंगे राजकुमार राव

इस वेबसीरीज के लिए आधे गंजे होंगे राजकुमार राव

 Published : Apr 14, 2017 06:11 pm IST,  Updated : Apr 14, 2017 06:12 pm IST

राजकुमार राव अब तक के अपने फिल्मी में कई चुनौतीपूर्ण किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार चुके हैं। हाल ही में उन्हें फिल्मी ‘ट्रैप्ड’ में शानदार अभिनय करते हुए देखा गया था। अब वह फिल्मकार हंसल मेहता की आगामी वेब-श्रृंखला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस...

rajkumar rao- India TV Hindi
rajkumar rao

नई दिल्ली: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव अब तक के अपने फिल्मी में कई चुनौतीपूर्ण किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार चुके हैं। हाल ही में उन्हें फिल्मी ‘ट्रैप्ड’ में शानदार अभिनय करते हुए देखा गया था। अब वह फिल्मकार हंसल मेहता की आगामी वेब-श्रृंखला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भूमिका में नजर आएंगे। इसके लिए वह आधे गंजे होने की योजना बना रहे हैं। राजकुमार ने बताया कि वह 10 मई से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसका नाम अभी तय नहीं है।

राजकुमार ने यहां कहा, "मैं सुभाष चंद्र बोस की भूमिका के लिए आधा गंजा होने की योजना बना रहा हूं।" राजकुमार, सुभाष चंद्र की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं। राजकुमार ने एकता कपूर के आगामी डिजिटल एप एएलटी बालाजी के लांच अवसर पर कहा, "हम कोलकाता में शूटिंग करेंगे। हम यूरोप और कई अन्य स्थानों पर भी जाएंगे। अभिनेता के रूप में अपने व्यक्तित्व के साथ प्रयोग करना मेरा काम है।"

उन्होंने कहा, "जब हम 10 मई से श्रृंखला की शूटिंग शुरू करेंगे, लोग मुझे आधा गंजा देखेंगे। मैं विग पहनने में यकीन नहीं करता, इसलिए आधा गंजा होने की योजना बना रहा हूं और सुभाष चंद्र बोस जैसे दिखने की कोशिश करूंगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन